भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर की ओर से गेट 2022 के लिए सभी 29 विषयों की परीक्षाएं आयोजित हुई हैं। विभिन्न वेबसाइट पर परीक्षा की अनऑफिशियल आंसर की भी जारी कर दी गई है।
21 फरवरी को जारी होगी आंसर की
आईआईटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 एग्जाम की आंसर की 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों की रिस्पांस शीट भी जारी की जाएगी। इस आंसर की पर उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की भी सुविधा मिलेगी। उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी, 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 500 रुपये हर प्रश्न आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
17 मार्च को जारी होगा रिजल्ट
आईआईटी खड़गपुर गेट 2022 एग्जाम के रिजल्ट 17 मार्च, 2022 को जारी करेगा। इससे पहले उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराए गए ऑब्जेक्शन पर समीक्षा के बाद आखिरी आंसर की जारी की जाएगी। इस पर रिजल्ट आधारित होगा। उम्मीदवारों को आखिरी आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की सुविधा नहीं मिलेगी।
ऐसे चेक करें आंसर की
- उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे गेट 2022 की आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आंसर की आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकलवा लें।
- अपने उत्तर का मिलान करें। जरूरत पड़ने पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराएं।
रिजल्ट चेक करने का तरीका जानिए
- कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर क्लिक करें।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे गेट 2022 के रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करके लॉग इन करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक करके डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।