शादी के बाद’ दुल्हन फिल्मी अंदाज में हुई फरार
*शादी के बाद’ दुल्हन फिल्मी अंदाज में हुई फरार*
दूल्हा इंतजार करता रहा,दुल्हन मिचली करने के बहाने कार से उतर अपने आशिक के साथ हुई फरार।
*मामला थाने में दर्ज।जी हां,आश्चर्य मत होइए।ओडिशा के झरसुगड़ा जिले के ब्रजराजनगर में पिछले दिनों यह घटना घटी है।यह घटना फिलहाल सुर्खियों में है।पिछले दिनों ओडिशा के ब्रजराजनगर के बरपाली गांव में ऐसी ही एक घटना सामने आई है.आपको बता दें की ओडिशा के ब्रजराजनगर के बरपाली गांव में शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई ।विदाई के बाद दूल्हा दुल्हन दोनो कार में सवार हो निकल पड़े।तभी पूर्व निर्धारित समयानुसार फिल्मी अंदाज में दुल्हन ने मिचली होने की नाटक कर कर को सड़क के किनारे रोकवाई और मिचली की नाटक करने लगी तभी पूर्व निर्धारित योजना अनुसार दुल्हन का आशिक रास्ते के किनार बाईक लेकर तैयार था।मौके का फायदा उठा कर दुल्हन आशिक के बाईक पर सवार हो रफूचक्कर हो गई।काफी समय बाद जब दुल्हन नही आई तब जाकर देखा गया तब तक देर हो चुकी थी।दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो चुकी थी।जानकारी के मुताबिक बरपाली की रहने वाली एक युवती की शादी सिमडेगा के समीप गहीर दंड गांव के राजू बेहरा के साथ तय हुई थी और समय पर शादी भी हुई।घटना कुछ इस प्रकार है कि रात साढ़े दस बजे परिजन ने दूल्हा-दुल्हन को विदाई कर दी। दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी जब गांव के किनार पहुंची तब दुल्हन यह कहकर कार से बाहर निकल गई कि उसे मिचली आ रही है. और उसने थोड़ा उल्टी करने का नाटक भी किया और पूर्व निर्धारित योजना अनुसार अपने आशिक के साथ फरार हो गई।इधर लोक लज्जा के भय से कन्या पक्ष ने दुल्हन के छोटी बहन के साथ दूल्हे की शादी कर दी।बहरहाल इस घटना के बाद लड़की के चाचा ने गांधीछाक फांडी में मामला दर्ज करा दी है और पुलिस मामले की छान बीन में जुट गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट ब्रजराजनगर,ओडिशा।
