केंद्रपाड़ा ,ओडिशा।बरिमूलमें केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक खेल उत्सव शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार दास थे और उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि यदि वे खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में भाग लेते हैं, तो वे भविष्य में अपने लिए एक नाम बना पाएंगे। इस अवसर पर, उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
शिक्षक इदरीस सहयोगी, अशोक कुमार मल्लिक, सुकांत किशोर सामंतराय, दीपक कुमार और अश्विनी लांजेक सहित अन्य लोगों ने इस समारोह में भाग लिया। अंत में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अश्विनी कुमार मांझी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।